Powered by Blogger.

Followers

जानवर की भूख









जानवर की भूख में बड़ी जान होती है |
इसे बस, खुराक की ही पहँचान होती है ||

मिले,या न मिले कभी औरों को खाने को-
खुद भर पेट खाने में ही शान होती है ||

कुम्भकर्णी भूख जब नींद से जगती है |
बस्ती इंसानों की परेशान होती है ||

जितना खिलाता है सौ गुना बसूलता है-
अब दानी की दान की दूकान होती है ||

इनाम, नाम,ख्याति न मिले, तो मर जाती है-
-
इनकी दया कितनी लचर, बे जान होती है !!

खाने से बढ़ कर तो सभी को खिलाना है -
यह मानवों की भावना महान होती है ||

'आज है खाने को,कल के लिये बटोर लो' -
"प्रसून"यह सोच कितनी नादान होती है ||


==========================================================================================================================================================================
एक छोटी सी गजलिका
----------------
अँधेरा हर बस्ती में चिराग ले कर जाइये |
हिम शिला सी भावनाएं, आग ले कर जाइए ||

'निराशा' की चोटओं से मन की बीन टूटी है -
आशाओं के नये नयेराग ले कर जाइए ||

घृणा की दुर्गन्ध रची बसी इनके प्राणों में -
बस, प्यार के "प्रसून"का पराग ले कर जाइये ||
====================================
एक् नीति गज़ल
------------
नियम, संयम,धर्म का जो अखंडित होता है |
प्रेम, ज्ञान भक्ति से जो सुमंदित होता है ||

किसी देश, जाति या धर्म का हो चाहे-
हर एक व्यक्ति ऐसा,बस पण्डित होता है ||

ज्ञान का परिधान ओढ़े 'अज्ञान' छलता है-
अवश्य कभी 'नियति से वह दण्डित होतम है ||

करेगा बिझूका क्या खेत की रखवाली -
ममोहक ठाठ भीतर विखण्डितहोता है ||

'प्रसून' एक चिनगारी का कण तो नगण्य है-
बना ज्वाल हवाओं से प्रचंडित होता है ||
++++++++++++++++++++++++++++++
लिखा जाता है (एक गजल)
_________________
हर देश का लहू से, इतिहास लिखा जाता है |
काँटों की कलम से, मधुमास लिखा जाता है ||

उजाले हृदय-पटल पर, बलिदान की स्याही से-
निष्ठा,प्रेम, आस्था, विशवास लिखा जाता है ||

करते नहीं कोरे भाषण, देश की तरक्कियाँ-
पसीने की स्याही से विकास लिखा जाता है ||

घर के सारे लोग एक होते तो मन पर -
औरों के दर्दों का अहसास लिखा जाता है||

बढ़ जाता है प्रेम और घृणा मिट जाती है-
तो सभी के नाम पर 'उल्लास' लिखा जाता है||

यादों के झरोखों से महकी पवन आती है-
चेतना पर 'अतीत' का आभास लिखा जाता है ||

पतझर की पीड़ा को पीता जब जी भर तो-
'प्रसून' की पंखुड़ियों में 'हास' लिखा जाता है ||
































































































































































Read more...

वर दायी ताप

कुण्ठा की हिम-शिला पिघलने वाली है

जमी हुयी हर ताकत गलने वाली है ||

देखो तो रोशनी यहाँ होगी जग मग -
बुझी मोमबत्ती फिर जलने वाली है ||

मानवता को हमने कई खुराकें दीं-
इसे जिन्दगी फिर से मिलने वाली है ||

साहस का संचार हृदय में हुआ अभी -
गिरती हालत पुन: सँभलने वाली है ||

आशाओं का डीजल इसमें डाला है -
विश्वासों की गाड़ी चलने वाली है ||

वासुकि निश्चय का प्रयास का मन्दराचल-
मन्थन से हर लहर उछलने वाली है ||

महकी गन्ध बटोरो अपने प्राणों में -
'प्रसून' की यह बगिया खिलने वाली है ||


Read more...

मौसमके उपहार

प्रीति -डोर में हमें बाँधने को आया मौसम |
बिखरे रिश्ते, इन्हें साधने को आया मौसम||

वन में नाचे मोर , बादलोँ को जब देखा है-
बात नहीं यह सत्य,नाचने को आया मौसम||

खट्टे-मीठे फल गदराये , पके रसीले हैं-
लगता है उपहार बाँटने को आया मौसम||

बन्ध तनावों के ये सुंदर कस कर जकड़े हैं-
मानो सारे बन्ध काटने को आया है मौसम||

एक शैड में बैठे हैं वारिश से बचने को-
नफ़रत की खाइयाँ बाँटने को आया मौसम||
खिले "प्रसून" सभी डालों पर ,किलकारी भर के-
सुस्ती वाला जाल काटने को आया मौसम||

Read more...

दिल मेरा

देखो कितना विकल रहा है दिल मेरा |
ज्यों सीने से निकल रहा है दिल मेरा ||

निराश करने वाली भारी चोटों से -
बोझ विरह का कुचल रहा है दिल मेरा||

उनकी वफ़ा न मिली, हो गया यह पत्थर-
यों तो कोमल कमल रहा है दिल मेरा||

आँख में आये भर आँसू के कन देखो-
धीरेधीरे पिघल रहा है दिल मेरा ||

दर्द के नीरस रेगिस्तानी मौसम में-
मरु- कूपों सा सजल रहा दिल मेरा ||

दुःख,सुख के आरोहों और उतारोंसे -
गिर गिर करके सँभल रहा है दिल मेरा ||

बर्फ की सिल्ली से झरना बनने वाला-
बह जाने को मचल रहा है दिल मेरा ||

मिलन की खबरें जब से पड़ीं है कानों में-
अरे बल्लियों उछल रहा है दिल मेरा ||

हास हमारे होठों पर फिर से आया-
धैर्य-पथ पर अचल रहा है दिल मेरा ||

"प्रसून"के खिलने की आयी अब बारी-
बदला मौसम, बदल रहा है दिल मेरा ||


Read more...

दिल मेरा


देखो कितना विकल रहा है दिल मेरा |

व्याकुलता से मचल रहा है दिल मेरा||
--------------------------------
त्य्मने समझा पत्थर की चट्टान है यह|
मिले हुए सन्तापों का अहसान है यह ||
बर्फ़ की सिल्लीसे झरना बनने वाला-
धीरे धीरे पिघल रहा है दिल मेरा ||१||
नफ़रत के जंगल से वापस आया है |
इस पर तेरी हमदर्दी का साया है ||
अब इंसानों का अपना बनने वाला-
प्रियतम मेरे बदल रहा है दिल मेरा ||२||

जब तेरे आने की मैंने खबर सुनी |
बढी हैं खुशियाँ, देखो मेरी कई गुनी||
पतझर का मधुवन फिरसे खिलने वाला-
अरे, बल्लियों उछल रहा है दिल मेरा||३||

प्रेम-रोग का यह बरसों से रोगी है |
बिन तेरे यह बेबस और वियोगी ||
दवा मिलन की मिली, रोग टलने वाला-
शनैः शनैः अब सँभल रहा है दिल मेरा||४||

"प्रसून" तेरे आने की पदचापें सुन|
हर्ष छिपाये बैठे हम मुहँ ढाँपे सुन||
हँसने का सिलसिला है अब चलने वाला -
यों मिलने में सफल रहा दिल मेरा ||५||










Read more...

होली गीत

होली खेलेंगे

=======
आये हैं होलियर , होली खेलेंगे |
आये हमारे द्वार , होली खेलेंगे ||
जम के अब की बार, होली खेलेंगे |
आये हैं होलियार , होली खेलेंगे ||
-----------------------------
महतो आये , म्हातिया आये |
वामन आये , बिरतिया आये ||
बन कर सभी पहुनियाँ आये ||
जोड़ के मन के तार होली खेलेंगे |
दिल में भर कर प्यार होली खेलेंगे ||
आये सारे यार होली खेलेंगे ||
आये हैं होलियार होली खेलेंगे ||१||
भूल के वैर-भाव हम सारे |
जो भी आये पास हमारे ||
मिलेंत्गे सब को बाँह पसारे ||
भूल के हर तकरार , होली खेलेंगे |
नेह का कर इजहार , होली खेलेंगे ||
हम होके तैयार, होली खेलेंगे ||
आये हैं होलितार होली खेलेंगे ||२||
सीता के संग राम ने खेली |
राधा के संग श्याम ने खेली ||
होली सारे ग्राम ने खेली ||
मन की बाँट बहार, होली खेलेंगे|
भेंट प्रेम उपहार , होली खेलेंगे ||
लगा के अलख गुहार , होली खेलेंगे ||
आये हैं होलियार , होली खेलेंगे ||३||
हिंदू , मुस्लिम , सिख, ईसाई |
आपस में सब भाई भाई ||
नफ़रत सब ने आज मिटायी ||
कर रंग की बौछार , होली खेलेंगे |
तोड़ के हर दीवार, होली खेलेंगे ||
प्रीति परस्पर वार , होली खेलेंगे||
आये हैं होलियार , होली खेलेंगे ||४ ||
जला के करकट द्वेष -भाव के |
गा के मीठे छंद फाग के ||
जैसे गाते भ्रमर बाग के ||
कर हुलास , गुंजार , होली खेलेंगे ||
मन के बजा सितार , होली खेलेंगे ||
आये हैं होलियार , होली खेलेंगे ||५ ||
|






Read more...

होली-- गीत

होली खेलेंगे
=========
आये हैं होलियार होली खेलेंगे |
आये हमारे द्वार होली खेलेंगे ||
जमके अबकी बार होली खेलेंगे |
आये हैं होलियार , होली खेलेंगे
-----------------------------------------------------------------
महतो आये , म्हातिया आये |
वामन आये , बिरतिया आये||
बन कर सभी पहुनियाँ आये ||
जोड़ के मन के तार होली खेलेंगे |
दिल में भर कर प्यार होली खेलेंगे||
आये सारे यार होली खेलेंगे ||
आये हैं होलियार होली खेलेंगे ||१||

भूल के बैर-भाव हम सारे |
जो भी आये पास हमारे ||
मिलेंगे सबको बाँह पसारे ||
भूल के हर तकरार, होली खेलेंगे |
नेह का कर इजहार , होली खेलेंगे ||
हम हो के तैयार, होली खेलेंगे ||
आये हैं होलियार, होली खेलेंगे ||२||


सीता संग राम ने खेली |

राधा संग श्याम ने खेली ||

होली सारे ग्राम ने खेली ||

मन की बाँट बहार , होली खेलेंगे |

भेंट प्रेम उपहार , होली खेलेंगे ||

लगाके अलख , गुहार होली खेलेंगे ||

आये हैं होलियार, होली खेलेंगे ||३||






|


Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP