Powered by Blogger.

Followers

Showing posts with label गज़लिका. Show all posts
Showing posts with label गज़लिका. Show all posts

ओ कन्हैया !


ओ कन्हैया !, अब पधारो, मेरे भारतवर्ष में !

भ्रष्ट 'कालिय नाग' मारो, मेरे भारतवर्ष में || 


लालचों के आततायी कंस के कुछ वंश हैं -

दशा इनकी,तुम बिगारो, मेरे भारतवर्ष में ||


छल ,कपट के,कुबल के हैं 'कुबलिया' कितने बढे !

इन्हें तुम आकर सुधारो, मेरे भारतवर्ष में ||
       
मन का वृन्दावन 'कलुषता' दैत्यों ने ठग लिया-

इसे चंगुल से उबारो, मेरे भारतवर्ष में ||
   
"प्रसून" 'मीरा' एकनिष्ठा और 'राधा' प्रेम की -

इन्हें कारा से निकारो, मेरे भारत वर्ष में ||
 

Read more...

शेर कपट के जंगल में

    
 
‘राजनीति’के जाल में उलझा-  
  शेर कपट के जंगल में |
  फँसा है ‘मंगल’ धूर्त नीति के

  काले घोर अमंगल में ||

     

    छल फरेब के दाँव पेच से 

  उठा पटक की, मल्लों ने |

  ‘सच’ का योद्धा हारा कुश्ती, 
  ‘झूठ’ के कपटी दंगल में ||
    
    
    स्वर्ग धरा पर लाने का 
  सपना,जो देखा, टूट गया-
  ‘ऐरावत’ सिद्धान्त का देखो,
  गिरा,फँस गया दलदल में ||
 

  
       एक ‘फ़रिश्ता’ प्यास बुझाने’ 
  बैठा था गंगा-तट पर-
  पी कर दो अंजुली पछताया,
  जहर मिला गंगा जल में ||
 
    जगी पिपासा घूँट पी लिया, 
    "प्रसून” कितनी जलन मिली-

    था कितना तेज़ाब छद्म का, 

    विशवासों की छागल में ||


Read more...

सावन भादों (एक मानवीकरण)


  

सावन भादों तृषित धरा की,प्यास बुझाने आते हैं |

घन बरसा कर,हरियाली दे,हमें रिझाने आते हैं ||

 

रेगिस्तानी परिवेशों में वीरानापन हटा हटा -

भावों की नगरी हर दिल में पुन:बसाने आते हैं || 

 
‘हर मन में हो भरी सरसता,बहती नदी मुहब्बत की 

हर नीरसता दूर करें हम' यही सिखाने आते हैं ||

 

छुपे हुये मण्डूक निकल कर जहाँ तहाँ से मद माते 

हुये बेखबर अपने स्वर से,साज बजाने आते हैं ||

   


“प्रसून” आँखें सजल न करना,सबके आगे जहाँ तहाँ-

बहे अश्रु से,मन के सारे भेद प्रकट हो जाते हैं ||



Read more...

न् जाने क्या हुआ!


  

देश को मेरे न जाने क्या हुआ !

सुधारों के यत्न मानों हैं धुआँ ||

 

उठ रही आवाज़,आती लौट कर –

व्यवस्थायें बन गयीं अन्धा कुआँ ||

  

चेतनायें सुन्न जैसी हो गयीं –

किस विषैले डंक ने इनको छुआ ?? 

   

सियासत के पीर सब मायूस हैं-
नहीं फलती है कोई इनकी दुआ || 


 
होड़ आपस की घृणित कितनी“प्रसून”-

कोशिशों का खोलते हैं सब जुआ ||    

    

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP