Powered by Blogger.

Followers

Showing posts with label घनाक्षरी. Show all posts
Showing posts with label घनाक्षरी. Show all posts

घनाक्षरी वाटिका |षष्ठम् कुञ्ज(मिलन-पथ)प्रथम पादप(प्रेम-योग) (क)समर्पण)

(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)


======================
‘कामनायें’, ‘इन्द्रियों के स्वाद’, चखने के लिये,

आयें, उन्हें ‘मन के सदन’ से भगाइये !

चाह ‘किसी और’ की तो, ‘सपने’ में भी न करे,

‘प्रिय’ की ही इच्छा निज ‘चित्त’ में जगाइये !!

‘आनन्द-विभोर मोर’ जैसे ‘बादलों’ में रमे,

इसी तरह ‘मन’ बिज ;प्रेमी’ में रामाइये !!

‘व्यवधान’-हीन ‘अवधान’ से लगा के ‘मन’,

‘एक दिश’ हो के ‘ध्यान’, ‘प्रिय’ में लगाइये !!१!!


‘श्रद्धा’ और ‘आस्था’ से, ‘एकनिष्ठ’, हो के सदा,

‘इच्छा-डोर’ से तो ‘प्रीति’ उस से ही जोड़िये !

‘बीतरागी’ हो के और,’चाहतों की दौड़’ रोक,

‘चित्त’ का लगाव ‘सारी वस्तुओं’ से मोड़िये !!



कर के समर्पित, ‘कर्म’ निभाते हुये’

निज ‘कर्त्तव्य-भाव’ कभी भी न छोड़िये !!

एक ‘प्रेम’ सत्य, शेष ‘नाटक’ जगत सारा,

 सोच ऐसे ‘आनन्द’ के ‘रस’ को निचोड़िये !!२!!


‘साधन’ में ‘वही’, और ‘साधन’ में एक ‘वही’,

‘साधना’ में ‘वही’, यही तथ्य जान लीजिये !  
 
‘जीवन के सारे ही दस्तूर’ हैं ‘उसी’ के लिये,

‘सारी सम्पदायें’ हैं ‘उसी’ की मान लीजिये !!


सारे ‘अनुराग’, ‘मन-मीत’ को समर्पित,

कर के ‘संसार-भोग’-‘रस-पान’ कीजिये !!

खुले न ‘रहस्य’ किन्तु, ’प्रेम’ का किसी पे कभी,

भूल से भी, बात ऐसी आप मान लीजिये !!३!!

================================
शब्द कोष 
अवधान=ध्यान की स्थिरता
 मेरे ब्लॉग 'साहित्य-प्रसून' पर   नयी करवट (दोहा-ग़ज़लों पर एक काव्य ) में आप का स्वागत है !
        

Read more...

ख्रीस्त-दिवस(एक्समस-डे पर विशेष स्वन्त्र रचना )

(सारे चित्र 'गूगल-खोज'से साभार)

========
त्यागी औ वैरागी कोई’ ‘सेंटाक्लाज’ जैसा हो तो,

दुनियाँ में ‘घृणा’ का न कहीं कोई काम हो |

‘कलह’ और ‘हिंसा’ आदि, मन में रहें न कहीं’,

व्यर्थ ‘रक्त-पात’ पर, पूर्णत: विराम हो ||

चारों ओर ‘शान्ति’ के ‘वन-बाग’ फूलें फलें,

सभी के ‘ह्रदय’ में और, ‘प्रेम’ का सु-धाम हो ||

भेद तो गरीब औ अमीर में कहीं न रहे,

‘प्रगति-प्रयास’ सारे, सदा निष्काम हों ||१||


‘’भलाई’ का है प्रतीक’, ‘दान’ की दिलाए याद,

सचमुच ‘बड़ा दिन’, ‘ख्रीस्त का दिवस’ है |

जहाँ जहाँ ‘प्रेम’ होगा, ‘मानवता’ जहाँ होगी,

समझो कि वहाँ वहाँ, ‘ईसा’का ही ‘यश’ है ||

‘मानवीय सेवा-व्रती’, ‘अवतार’ प्रभु’ का था,

‘ख्रीस्त धर्म’ उसी के, ‘प्रयास’ का ‘स्वरस’ है ||

सभी धर्मों के लिये, एक जैसी ‘भावना’ हो,

‘धर्म’ सभी अलग हैं, व्यर्थ की बहस है ||२||

 

‘सर्व-धर्म-एकता’ हो, लक्ष्य सारे विश्व का ही,

सभी धर्मों के लिये, ‘पूर्ण सम भाव’ हो !

जहाँ जो भी ‘धर्म’ हों वे, पनपें औ फूलें फलें,

कहीं किसी देश में न, ‘आपसी दुराव’ हो !!

यही ‘सीख’ ‘महा सन्त निकोलस’ की है हमें,

एक-दूसरे’ से जुड़ें, सब का ‘स्वभाव’ हो !!

‘प्रीति की सुराही’, ‘मृदु रस’ से भरी हो सदा,

इस में न हो ‘दरार’, और न ‘रिसाव’ हो !!३||

 
================================  

मेरे ब्लॉग 'साहित्य-प्रसून' पर 'क्रिसमस-दिवस' पर 

आप का स्वागत है !


   

    

Read more...

घनाक्षरी वाटिका |पंचम कुञ्ज (गीता-गुण-गान)

(कणाद ऋषि) 
सप्तम पादप(कर्म-योगी)
======================
‘कर्म’ को को समझ कर ‘धर्म’ जो निभाते सदा,
ऐसे लोग ‘कर्म-योगी’, जग में कहाते हैं |
मिल जाये ‘मरुस्थल’, चिन्ता नहीं रंच मात्र,
बन ‘भागीरथ’ वहीं, ‘नदियाँ’ बहाते हैं ||   
‘गंगा-स्नान’ छोड़, ‘कर्म’ में प्रवृत्त हो के,
अपने ‘पसीने की ही गंगा’ में नहाते हैं ||
‘त्याग-वीर’ ऐसे लोग, पर-उपकार कर,
‘शिरोमणि’ सभी लोगों के तो बन जाते हैं ||१||
(चरक ऋषि)

कभी नहीं करते हैं, व्यर्थ की दिखावट ये,
‘धरती’ से जुड़े हुये, ‘ऊँचे आसमान’ हैं |
दिनोदिन ‘उन्नति’ की ओर बढ़ते हैं सदा,
ऊपर उठाते इन्हें, ‘कर्म के विमान’ हैं ||
सभी को सामान मान, ‘नम्रता’ में डूबे हुये,
निज कामों पे न करते ये करते अभिन्न हैं ||
‘सेवा-भाव’ कूट कूट, भरा इनके ‘ह्रदय’ में,
मानते ये सारे ‘काम’ एक ही सामान हैं ||२||
 होते नहीं ‘कर्म-हीन’, करते हैं ‘चित्त’ दे के,
जो भी मिले ‘कर्म’, उसे समझ ‘प्रसाद’ हैं |
‘तुच्छता’ या ‘हीनता’ के भावों से सदा ही दूर,
‘भावना’ पे ओढ़ते न, कभी ‘अवसाद’ हैं ||
‘काम’ ढूँढते है किन्तु होते न निराश कभी,
‘धैर्य’ खो के मन में न, रखते ‘विषाद’ हैं ||
‘अपने-पराये’ सभी लोगों की ‘भलाई’ हो तो,
‘किसी काम’ से न इन्हें, कुछ ‘परिवाद’ हैं ||३||


================================
 मेरे ब्लॉग 'साहित्य-प्रसून' पर   नयी करवट (दोहा-ग़ज़लों पर एक काव्य ) में आप का स्वागत है !
        

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP