Powered by Blogger.

Followers

ज़लजला (ग) पाप की लहरें |(१) टूटी ‘सन्तुलन-कीली’ |



^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
(दिल्ली-‘यौन-हिंसा’-दिसम्बर-२०१२ पर विशेष)
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
‘धरती’ हिलने लगी है, टूटी ‘सन्तुलन-कीली’|
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
आपस में करते हैं दंगे |
उड़ा रहे हैं इन्हें ‘लफंगे’ ||
‘दाँव-पेंच’ कितने ‘शैतानी’ !
अनियंत्रित हो गयीं ‘पतंगें ||
‘अनुशासन की डोरी हो गयी-है कितनी ढीली ||
‘धरती’ हिलने लगी है, टूटी ‘सन्तुलन-कीली’ ||१||



‘तोड़-फोड़’ औ ‘आगजनी’ से |
जले जा रहे सभी ‘दरीचे’ ||
‘प्रेम’ के हरे भरे थे सुन्दर-
‘पुरखों ने ‘मेहनत’ से सींचे ||
‘भारत माँ की गर्दन’ झुक गयी, हो कर ‘शर्मीली’ ||
‘धरती’ हिलने लगी है, टूटी ‘सन्तुलन-कीली’ ||२||


आज मचलने लगी है देखो !
‘आग’ उगलने लगी है देखो !!
पाकर ‘रगड़’ तोड़ दी ‘चुप्पी’-
‘धूधू’ जलने लगी है देखो !!
करवट बदल के ‘बागी’ हो गयी, ‘माचिश’ की तीली||
‘धरती’ हिलने लगी है, टूटी ‘सन्तुलन-कीली’ ||३||


‘”प्रसून” जल गये, ’कलियाँ’ झुलसीं |
 ‘सारी बगिया’ हुई विकल सी ||
 ‘हिंसा’ ‘शान्ति-वन्’ में पनपी-
 कितनी भीषण ‘दावानल’ सी ||
‘अमन की देवी’ कितना रोई, ‘आँखें’ हैं गीली ||
‘धरती’ हिलने लगी है, टूटी ‘सन्तुलन-कीली’ ||४||


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

Read more...

मेरी पुस्तक 'ठहरो मेरी बात सुनो' में एक ताज़ा सामयिक परवर्धन- 'माता की पुकार' (व्याजोक्ति)



भारत की गरिमा कई बार भंग हो चुकी है | पर अब तो हद हो गयी है | इतना घिनौना काण्ड, 'पशुता' का    'मानवता' पर आक्रमण ! सीधे तरीके से फैसला होने की वजाय,उलझता जा रहा है 'न्याय' का फरिश्ता !! भारत माता आज 'हैप्पी क्रिमस' कहे तो कैसे कहे !!! (सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)   

'हैप्पी क्रिसमस' मैं कह देती, पर मेरा 'दिल' घायल है | 
ओ मेरे सपूत !सुन लों तुम, माता 'रहम' के क़ाबिल है ||
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
कहीं 'लड़ाई भाषाओं की', कुछ 'धरती' के लिये लड़े |
कई लड़े हैं, 'धन-दौलत' को, कुछ 'कुर्सी' के लिये लड़े ||

कोई लड़ाई हो मत भूलो, लड़ाने वाला 'जाहिल' है || 
'हैप्पी क्रिसमस' मैं कह देती, पर मेरा 'दिल' घायल है | 
ओ मेरे सपूत !सुन लों तुम, माता 'रहम' के क़ाबिल है ||१|| 



कैसे 'मेरे पूत' हो गये, 'सुन्दर-तन' के भूखे हैं | 
'हविश-धूप' से 'करुणा' सूखी,'नयन के छागल' सूखे हैं ||

इनके 'व्यवहारों' में 'भीषण पशुता वाले जंगल' हैं  ||
'हैप्पी क्रिसमस' मैं कह देती, पर मेरा 'दिल' घायल है | 
ओ मेरे सपूत !सुन लों तुम, माता 'रहम' के क़ाबिल है ||२||


मुझको चिन्ता, आयी कैसे 'अखलाकों' में यह 'खामी' !  
"प्रसून" किससे करें शिकायत, होगी कितनी बदनामी !!

उफ़,लगता है, 'भाग्य-गगन' में उठा 'प्रलय का बादल' है ||
'हैप्पी क्रिसमस' मैं कह देती, पर मेरा 'दिल' घायल है | 
ओ मेरे सपूत !सुन लों तुम, माता 'रहम' के क़ाबिल है ||३||


!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

  

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP