Powered by Blogger.

Followers

सामयिकी ज्वालामुखी(एक ओजगुणीय काव्य) में नयी रचनायें ‘(सामयिक परिस्थिति’ में !) (क)देश की दशा | (१) दिल्ली में दरिन्दगी


 (सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)

==============


<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<< 
जेठ  से  अधिक  प्रचण्ड  ’हृदय’ में  धधकी  है ‘ज्वाला’ !

‘काल’ ने अपने ‘आँचल’ में ज्यों किसी ‘आग’ को  पाला ||

<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<< 
‘पीड़ा  भरी  कराह’  उठ  रही,  ‘दर्द  भरी’  है ‘सिसकी’ |

ऐसी, ‘अमन की देवी’  पर,  ‘बदनज़र’ पड़ी है किसकी ??

धीरे   धीरे  ‘आँसू’    रिसते,  ‘नयन’  हो   गये  गीले-

‘मानवता’  को ‘दर्द’  हुआ  ज्यों,  दुखा  हो कोई ‘छाला’ ||

जेठ  से  अधिक  प्रचण्ड,  ’हृदय’  में धधकी है ‘ज्वाला’ !

‘काल’ ने अपने ‘आँचल’ में ज्यों,किसी ‘आग’ को पाला ||१||


 ‘लाज की हिरणी’  तड़फ़  तडफ  कर, लेती ‘अन्तिम साँसें’

डसने  को ‘वासना  की  नागिन’,  आई  इसे  कहाँ से ??

‘संयम’  टूट  गया,  ‘धीरज’  ने  अपनी  ‘करवट’ बदली –

लिख  न  जाये  ‘इतिहास’  में  ‘खूनी पृष्ठ कोई काला’ ||


जेठ  से अधिक  प्रचण्ड , ’हृदय’  में  धधकी है ‘ज्वाला’ !

‘काल’ ने अपने ‘आँचल’ में ज्यों किसी ‘आग’ को पाला ||२||


अब  नारी  की  ‘सहन-शक्ति’  की ‘बन्धन-डोरी’ टूटी |

‘अबला’  है  वह,  ‘बात पुरानी’  हुई  है  सारी झूठी ||

पाकर ‘अतिशय चोट’ हिली है इस ‘धरती’ की काया’-

लगता है,  अब ‘प्रलय’ यहाँ पर निश्चय आने वाला ||

बाहर कितनी  ‘ठण्ड’,  ’हृदय’  में  धधकी है ‘ज्वाला’ !
‘
'काल’ ने अपने ‘आँचल’ में ज्यों ‘आग’ को  पाला ||३||


पुरखों  ने  जो  'बाग'  यहाँ  थे सुन्दर कई लगाये |

इनमें  धोखे  से  ‘विष वाले’, “प्रसून” कुछ उग आये ||

इनके  ‘ज़हरीलेपन’  से  हम  कितने  हुये  विकल हैं-

जिसने इनका ‘स्वाद’ चखा है, ‘काल’ का हुआ ‘निवाला’ ||

जेठ  से  अधिक  प्रचण्ड,  ’हृदय’ में धधकी है ‘ज्वाला’ !

‘काल’ ने अपने ‘आँचल’ में ज्यों किसी‘आग’ को है पाला||४||


<<<<<<<<<<<<<<*************>>>>>>>>>>>>>

Read more...

स्वच्छन्द-काव्य (गद्य-गीत / गद्य-कविता/अकविता)(१)डरावना सपना |



===========================

=============
रात मैने देखा अजीब सा सपना !
डराबना सपना !!
तालाब के किनारे नन्हीं नन्हीं जोंकें थीं |
धीरे धीरे बड़ी होने लगीं |
उनके दो दो हाथ, दो दो पाँव उग आये |
वे अपने पैरों पर खड़ी होने लगीं ||
कुछ समय बाद-
उनके बड़े बड़े पेट निकल आये |
सिरों पर उनके ‘टोपियाँ’ लग गयीं |
रंग विरंगी ठाठाकेदार टोपियाँ !
पीली-नीली-लाल |
सफ़ेद चिट्टी |
वे जोंकें हट्टी कट्टी ||
नीचे कुछ ‘मरियल शरीर’ पड़े थे |
‘हड्डियों के ढाँचा’ मात्र |
‘खाल के खोल’ उन पर मढ़े थे |
न ‘खून’ न ‘मांस’ |
‘मरणासन्न अवस्था अन्तिम साँस’ ||
फटी फटी आँखें-
जिनमें ‘इन्तकाम का जुनून’ |
पिया जा चुका था उनका सारा खून ||
जोंकें ठट्ठा मार कर हँस रही थीं |
सब परस्पर कह रही थीं-
“देख, मैने तुझ से अधिक खून पिया |
मैने तुझ से अधिक ऐश में जिया ||
मैं बनूँगी तुम सब का नेता |
सब से अधिक योग्य जाहिर हूँ |
‘खून पीने में’ सब से अधिक माहिर हूँ ||
‘ मेरे सामने तुम्हारी ‘हैसियत’ क्या है ?
तुम्हारे ‘वजूद’ की ‘कैफ़ियत’ क्या है ??
मेरी तुमसे बड़ी ‘औकात’ है |
मेरी तुम से बड़ी ‘बात’ है ||
आपस में ‘रार’ बढ़ गयी |
‘कुत्तम पैजार’ बढ़ गयी ||
‘उठा-पटक’ होने लगी |
भीड़ धीरज खोने लगी ||
मेरी नींद टूट गयी |
‘सपना’ रह गया बस ‘सपना’ !
अधूरा सपना !!
आप इस ‘घटना’ को-
 अपने ‘लेखों’ में सहेजना !
इस ‘सपने की ताबीर’ को-            
मुझे लिख भेजना !!
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
   
      

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP