Powered by Blogger.

Followers

लौट के आया मेरा बचपन--

लौट के आया मर्रा बचपन सपनों में|
पहुँच गया मैं अपने गाँव के अपनों में||
=======================
गरमी में पीपल की छैयाँ दुलराती|
जाड़े में अम्मा अलाव को सुलगाती||
खेल खेल में धींगा मुश्ती होती थी|
गुल्ली डंडा, खो खो, कुश्ती होती थी ||
मर्यादा का कही भी कोई कम नहीं -
हर हरकत में चंचल मस्ती होती थी ||
खेल हमारा चलता रहता बगिया में-
दोपहरी में सारी बस्ती सोती थी||
धुला धप्पी, हाथापाईजब होती|
देर हुयी जब बहुत पिटाई तब होती||
चाची लेप लगाती चूने हल्दी का|
यह इलाज था अपने घर का जल्दी का||
चोट कभी लगती हाथों घुटनों में|
लौट के आया मेरा बचपन सपनों में||१||
याद हमें वे बचपन की घडियाँ आतीं|
वे यादें दर्दों पे मरहम बन जातीं ||
दोस्त लड़ते लड़ते प्यार जताते थे|
जो भी रूठा करते उन्हें मनाते थे||
जाति-धर्म का होता कोईभेद नहीं-
जो भी आता उसको दोस्त बनाते थे ||
घर से जो भी मिला, बाँटते खाते थे |
हर हालत में अपना प्यार निभाते थे ||
हम को लेकर अम्मा दादी लड़ती थीं |
बड़ों के दिल में बड़ी दरारें पडतीं थीं ||
हम बच्चों पर इसका कोई असर नहीं |
उस बचपन के प्यार पे कोई कसर नहीं||
दम न कोई होता था कसमों वचनों में|
लौट के आया मेरा बचपन सपनों में||२||

Read more...

बंजर दिल की धरती।

प्यार का फूटा नहीं है ,एक अंकुर देखिये।
दिल की धरती हो गयी है,कितनी बंजर देखिये।।
खाद,पानी 'प्रेरणा' के हो गये हैंसब विफल-
आचरण की स्थली अब बहुत ऊसर देखिये||
सबके जज्वातों की चोटों का असर मुझ पर हुआ-
दर्द का छलका है आँखों में समुन्दर देखिये ||
कल तलक थीं रोशनी की धुंधली उम्मीदें मगर-
आज फिर छाया हुआ कोहरे का मंज़र देखिये||
मैंने सोचा था कि उनको दोस्त का दूं मर्तबा-
पर उन्होंनेपीठ पर मारा है खंज़र देखिये||
'प्रसून'अंगों से लगेजो गगन बेली की तरह-
जोड़ कर सम्बन्ध पीते,लहू शातिर देखिये||

Read more...

क्यों ?-क्यों नहीं ??

अन्धेरे का जाल जब इतना विकराल है।
फिर हमारे हाथों में क्यों नही मशाल है??
वर्षों तक शोषण से संघर्ष होते रहे--
जोंकें आज फिर क्यों इतनी बहाल हैं ??


नसीहत,हक़परस्ती लिक्जी है किताबों में -
फिर क्यों झूठ के दरिंदे निहाल हैं??
चमकीली खोखली सहेजी गयीं सीपियाँ-
पैरों के नीचे क्यों मोती और प्रवाल हैं??
कारूँ या कुबेरोंके पुजारी कंचन में -
डूबे,क्यों इनके दिल प्यार से कंगाल हैं??
बरसे हैं बरसों से,समाधान के ये घन-
अभी तक क्यों न बुझे ये जलते सवाल हैं??
खुशामद के जंगल में,चाटुकार सियार खुश-
भेडिये,खूँख्वार, मक्कार खुशहाल हैं||
भूखे खरगोश, हिरण घूम रहे व्याकुल से-
लोमड़ समेटे कुछ टेंटों में माल है||
मुर्झाये मुर्झाये हैं कमल के"'प्रसून"क्यों ?
मैले कुचैले क्यों तालों में शैवाल हैं??

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP