Powered by Blogger.

Followers

अपनों से अपना दूर हुआ (एक हकीकत)


किस नशे में इतना चूर हुआ ? 
अपनों से अपना दूर हुआ ||
??????????????????????
  
अपने पन का करते नाटक |
जब जाओ बंद मिले फाटक ||
हम गये समझ कर मीत इन्हें |
खुद कथे सुनाने गीत इन्हें ||
कुत्ते को भडका दौडाया -  
मिलना न इन्हें मंजूर हुआ  ||
अपनों से अपना दूर हुआ ||१||
  
जब डूबी नाव चुनावों में |
तब से हैं आप तनावों में ||
अब फोन पे रोज़बुलाते हैं |
कॉफी या चाय पिलाते हैं ||
जब भी हम इनके यहाँ गये -
स्वागत मेरा भरपूर हुआ ||
अपनों से अपना दूर हुआ ||२||
  
पहले तो बिल्कुल पैदल था |
टूटी दुकान का चैनल था ||
जबसे अच्छी नौकरी मिली |
किस्मत की कुण्ठित कली खिली ||
सब के हक़ का पानी पी कर -
वह किशमिश से अंगूर हुआ ||
अपनों से अपना दूर हुआ ||३||


मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारे में |
देवों के हर चौबारे में ||
वह घूम घूम कर थक हारा |
ज्यों घूमे कोई हरकारा ||
दिल रोशन करने निकला था |
फिर धुँधला कैसे नूर हुआ ??
अपनों से अपना दूर हुआ ||४||


   
"प्रसून" अपना मुहँ खोलो मत|
बेकार में इतना बोलो मत ||
तुम भी हो दूध के धुले नहीं |
या धर्म-तुला पर तुले नहीं ||
भगवान से डरते रहे सदा -
इतना तो गजब जरूर हुआ ||
अपनों से अपना दूर हुआ ||५ ||




  

Read more...

देख (एक हकीकत)-द्वितीय पुष्प


 
००००००००००००००००००००
अजब राम की लीला देख |    ०
 नाटक बड़ा रसीला देख ||      ० 
देवताओं के वश में आया -   ० 
है दैत्यों का कबीला देख ||     ० 
०००००००००००००००००००० =================
राम के वेश में रावन है |
आग छिपाये सावन है ||
धोखे से वह गयी छली |
तडफ रही जैसे मछली ||
तार तार हुआ दामन है |
बुझा हुआ इसका मन है ||
सिया के बेबस आँसू से - 
उसका आँचल गीला देख ||१||
  
यह चोरों की कचहरी है |
गावं की, है- न शहरी है ||
भीड़ है बड़ी काजियों की |
धन से बिके पाजियों की ||
न्याय की देवी बहरी है || 
बेडी पहन के ठहरी है ||
कुम्भकर्ण की नींद में डूबा -
न्याय-तंत्र है ढीला देख ||२|
 
रसोई है कंगालों की |  ||
भूखे प्यासे लालों की ||
पीड़ा इनकी कौन सुने-
सुन कर सिर क्यों कौन धुनें ??
बुझते हुए  उजालों की |
टूटी हिम्मत वालों की ||
 दाल न पकी बुझ चूल्हा-
फूटा हुआ पतीला देख ||३||
वर्तमान की बातें कर |
प्यार भरी दिन रातें कर ||
बीती बात विसार के चल |
मत लड़ने  के लिये मचल ||
साबुत टूटे नाते कर |
मत घातें प्रतिघातें कर ||
गड़े हुए शब यहाँ कई-
बस कर खोद न टीला देख ||४||
  
छलिया कपटी बाबा है |
खाता मक्खन -मावा है ||
पहले रसीद कटवा ले |
फिर चाहे जितना खा ले ||
भण्डारा क्या ढाबा है |
अच्छा भला छलावा है ||
दुराचार छिप गये आड़ में -
चोला काला पीला देख ||५||
   
बिकनी में यों नारी है |
बाड़ बिना ज्यों क्यारी है ||
हलवा या कि मलीदा है |
देकर नोट खरीदा है ||
रूप का यह व्यापारी है |
खुल कर लाज उतारी है ||
मुन्नी को बदनाम कर दिया -
शील बेचती शीला देख ||६||
 
प्यार से या मक्कारी से |
या फिर मारामारी से ||
अपराधों का फरिश्ता है |  
जेल से उसका रिश्ता है ||
काम नहीं कुछ यारी से |
|ऐंठा है दमदारी से ||
"प्रसून"कल का गुण्डाबन गया -
नेता छैल छबीला देख ||७||
                                      

Read more...

देख (एक हकीकत)


पिशाच लालच वाला देख |
पड़ा है जिससे पाला देख ||
चिकनी चुपड़ी बातों का 
 सब पर डाला जादू देख ||
================

कभी नीम है, कभी आम है |
ठगता फिरता सारे आम है ||
इसके दिल में कंगाली है -
जेब में इसके भरे दाम हैं ||
नंबर एक की चोरी करके |
प्रेम से या बरजोरी कर के ||
अपनी बड़ी तिजोरी भर के ||
कल का दुबला पतला झींगुर 
आज है मोटा लाला देख ||
किसके किसके मुहँ का छीना -
इसने आज निवाला देख ||१||
 
बड़े होटलों में जाता है |
परियों से मन बहलाता है ||
दाल भात से पेट न भरता -
सोने के बिस्कुट खाता है ||
कितने किये हैं इसने खर्चे-
दीवारों पर चिपके पर्चे ||
जहाँ तहाँ हैं इसके चर्चे ||
उस मंत्री का जीजा है यह- 
उस मंत्री का साला देख ||
अट्टहास कर जुगनूँ चमका-  
बदबूदार उजाला देख ||२||

करता रात दिवस यह पूजा |
काम नहीं है कोई दूजा ||
रोज फांस कर हलाल करता -
मोटी मुर्गी हो या  चूजा ||
कौन गयी है उससे न छली |
फाँसी इसने है हर मछली ||
सब पर इसकी तबियत मचली ||
'बगुला' धर्म-प्रचार कर रहा-
गले में कण्ठी-माला देख ||
गर्दन तक गन्दे ने सब पर-
कीचड खूब उछाला देख ||३|| 
   
यह है कितना अजब तमाशा |
स्वांग रचा है अच्छा खासा ||
है सब को इंसाफ बांटती-
जैसे हो यह दूध बताशा ||
इसे न लज्जा न कोई डर |
नित्य बदलती है अपना वर  ||
रच रच कर हर रोज स्वयम्वर ||
वसन उतारे न्याय करेगी-
यह फ़िल्मी सुर-बाला देख ||
कितना कामी उत्तेजक है-
रूप का गरम मसाला देख ||४||
  
किससे करें सुधार की बातें |
पंक में गंगा -धार की बातें ||
जिससे कहो  उसे लगती हैं -
ये बिल्कुल बेकार की बातें ||
खो कर अपनी आस न रो तू |
इतना अधिक उदास न हो तू ||
भय्या बहुत निराश न हो तू || 
 अंधकार पूरी नगरी में -
बना कलूटा काला देख ||
"प्रसून" दीप जलायेगा अब- 
कोंई हिम्मत वाला देख ||५||  
 

Read more...

दूर की हक़ीकत (मेरे ग्रन्थ 'गज़ल-कुञ्ज' से)


दूर से हसीन हर सितारा होता है |
हक़ीकत में आग का शरारा होता है||

बादलों का तन शोला बन जाता है -
पवन की उँगलियों का इशारा होता है ||
   

 इन हठी लहरों को खुद को यों सौंपा क्यों?
डूबते को तिनके का सहारा होता है ||


ओढ़ कर 'निराशा,'मन यत्न छोड़ देता क्यों?
दूर जब नदी का किनारा होता है||  




   
आज तेरे पास है कल मेरे पास होगा -  
 किस्मत का फ़रिश्ता बंजारा होता है ||
 
वही निर्भय, निर्बैर, निष्पक्ष होता है-       
 प्रेम  जिसने हृदय में उतारा होता है ||
   
रूप के जाल में उलझे ऐ लोगो-
पल  भर बसंत का नज़ारा होता है ||
  
किसी एक "प्रसून" की तितली नहीं होती -
निछावर जिस पर दिल हमारा होता है ||
 

Read more...

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP